13 May Birthday Song for Guruji Sri Sri Ravi Shankar

May 9, 2011 13:48 by anisha

Lyrics: Tera Main...

प्यार के सागर हो, ज्ञान के मंदिर हो,

आंखों में बसते हो, होठों पे हंसते हो,

हर पल जताते हो, ‘तेरा मैं’

दुनिया में आये हो, रौशनी लाये हो,

सब के दुलारे हो, हर दिल पे छाये हो,

हर पल जताते हो, ‘तेरा मैं’

हो, मन के चिराग़ों में तुम झिलमिलाते हो,

भूली से यादों को रौशन कर जाते हो,

याद दिलाते हो, ‘तेरा मैं’

तपती दोपहरों में राहत बन जाते हो,

सब के दिलों की तुम चाहत बन जाते हो,

हंस कर कह जाते हो, ‘तेरा मैं’

सुन लो ये गाते हैं, गा के सुनाते हैं

आज बताते हैं, We love you, O Guruji...


 



blog comments powered by Disqus
Loading