Bhajan Lyrics
किशोरी कुछ ऐसा इंतज़ाम हो जाये
हो, ज़ुबां पे राधा राधा राधा नाम हो जाये
हो इंतज़ाम हो जाये, इंतज़ाम हो जाये
हो राधा नाम हो जाये, राधा नाम हो जाये
किशोरी कुछ ऐसा इंतज़ाम हो जाये
हो, ज़ुबां पे राधा राधा राधा नाम हो जाये
राधे, राधे, राधे, राधे, राधे, राधे…
जब गिरते हुये मैंने तेरा नाम लिया है
तो गिरने ना तूने मुझे थाम लिया है
किशोरी कुछ ऐसा इंतज़ाम हो जाये
हो, ज़ुबां पे राधा राधा राधा नाम हो जाये
श्री राधे, श्री राधे राधे, श्री राधे
तुम अपने भक्तो पे कृपा करती हो श्री राधे
उनको अपने चरणों में जगह देती हो श्री राधे
मांगने वाले खाली ना लौटे
कितनी मिली ख़ैरात ना पूछो
उनकी कृपा तो उनकी कृपा है
उनकी कृपा की बात ना पूछो
तुम अपने भक्तो पे कृपा करती हो श्री राधे
उनको अपने चरणों में जगह देती हो श्री राधे
तुम्हारे चरणों मे मेरा मुकाम हो जाये
किशोरी कुछ ऐसा इंतज़ाम हो जाये
हो, ज़ुबां पे राधा राधा राधा नाम हो जाये
श्री राधे राधे श्री राधे राधे राधे श्री राधे