August 11, 2010 10:35 by
anisha
Bhajan Lyrics
कर दो, कर दो बेड़ा पार, राधे अलबेली सरकार
राधे अलबेली सरकार…
बार बार श्री राधे, हमको वृंदावन में बुलाना
आप भी दर्शन देना, बिहारी जी से भी मिलवाना
यही है बिनती बारंबार
राधे अलबेली सरकार
कर दो, कर दो बेड़ा पार, राधे अलबेली सरकार
तेरी कृपा से राधा रानी बनते हैं सब काम
छोड़ के सारी दुनियादारी आ गये तेरे धाम
सुन लो मेरी करुण पुकार
राधे अलबेली सरकार…
कर दो, कर दो बेड़ा पार, राधे अलबेली सरकार
तेरी कृपा बिना श्री राधे कोई ना ब्रज में आये
और तेरी कृपा जो हो जाये तो भबसागर तर जाये
तेरी महिमा अपरंपार
राधे अलबेली सरकार…
कर दो, कर दो बेड़ा पार, राधे अलबेली सरकार
वृंदावन की गली गली में धूम मची है भारी
श्री राधे राधे बोल बोल के झूम रहे नर नारी
हो तेरी होवे जयजयकार
राधे अलबेली सरकार…
कर दो, कर दो बेड़ा पार, राधे अलबेली सरकार
40992113-86de-4c09-9bb7-df606cdf2381|2|3.0